चांदनी का बंद क्यूं दरवाज़ा है,
चांद आखिर किस वतन का राजा है।
अपनी ज़ुल्फ़ों को न लहराया करो,
बादलों का कारवां धबराता है।
नेकी की बाहों में रातें कटती हैं ,
सुबह फिर दर्दे बदी छा जाता है।
मोल पानी का न जाने शहरे हुस्न,
मेरे दिल का गांव अब भी प्यासा है।
घर के अंदर रिश्तों का बाज़ार है,
पैसा ही मां बाप जीजा साला है।
फ़र्ज़ की पगडंडियां टेढी हुईं,
धोखे का दालान सीधा साधा है।
क्यूं प्रतीक्षा की नदी में डूबूं मैं,
जब किनारों का अभी का वादा है।
मैं पुजारी ,तू ख़ुदा-ए- हुस्न है,
ऊंचा किसका इस जहां में दर्ज़ा है।
पी रहां हूं सब्र का दानी शराब,
अब हवस का दरिया बिल्कुल तन्हा है।
शुक्रवार, 15 जुलाई 2011
शनिवार, 9 जुलाई 2011
मुहब्बत की कहानी
मुहब्बत तेरी मेरी कहानी के सिवा क्या है,
विरह के धूप में तपती जवानी के सिवा क्या है।
तुम्हारी दीद की उम्मीद में बैठा हूं तेरे दर,
तुम्हारे झूठे वादों की गुलामी के सिवा क्या है।
समन्दर ने किनारों की ज़मानत बेवजह ली,ये
इबादत-ए-बला आसमानी के सिवा क्या है।
तेरी ज़ुल्फ़ों के गुलशन में गुले-दिल सूर्ख हो जाता,
तेरे मन में सितम की बाग़वानी के सिवा क्या है।
पतंगे-दिल को कोई थामने वाला मिले ना तो,
थकी हारी हवाओं की रवानी के सिवा क्या है।
न इतराओ ज़मीने ज़िन्दगी की इस बुलन्दी पर,
हक़ीक़त में तेरी फ़स्लें ,लगानी के सिवा क्या है।
शिकम का तर्क देकर बैठा है परदेश में हमदम,
विदेशों में हवस की पासबानी के सिवा क्या है।
ग़रीबों के सिसकते आंसुओं का मोल दानी अब,
अमीरों के लिय आंखों के पानी के सिवा क्याहै।
विरह के धूप में तपती जवानी के सिवा क्या है।
तुम्हारी दीद की उम्मीद में बैठा हूं तेरे दर,
तुम्हारे झूठे वादों की गुलामी के सिवा क्या है।
समन्दर ने किनारों की ज़मानत बेवजह ली,ये
इबादत-ए-बला आसमानी के सिवा क्या है।
तेरी ज़ुल्फ़ों के गुलशन में गुले-दिल सूर्ख हो जाता,
तेरे मन में सितम की बाग़वानी के सिवा क्या है।
पतंगे-दिल को कोई थामने वाला मिले ना तो,
थकी हारी हवाओं की रवानी के सिवा क्या है।
न इतराओ ज़मीने ज़िन्दगी की इस बुलन्दी पर,
हक़ीक़त में तेरी फ़स्लें ,लगानी के सिवा क्या है।
शिकम का तर्क देकर बैठा है परदेश में हमदम,
विदेशों में हवस की पासबानी के सिवा क्या है।
ग़रीबों के सिसकते आंसुओं का मोल दानी अब,
अमीरों के लिय आंखों के पानी के सिवा क्याहै।
शुक्रवार, 1 जुलाई 2011
सुख का दरवाज़ा
सुख का दरवाज़ा खुला है,
ग़म प्रतिक्षा कर रहा है।
सूर्ख हैं फूलों के चेहरे,
रंग काटों का हरा है।
रात की बाहों मेंअब तक,
दिन का सूरज सो रहा है।
जीतना है झूठ को गर,
सच से रिश्ता क्यूं रखा है।
इश्क़ के जंगल में फिर इक,
दिल का राही फंस चुका है।
बन्दगी उनकी हवस की,
सब्र क्यूं मेरा ख़ुदा है।
जब सियासत बहरों की ,क्यूं
तोपों का माथा चढा है।
बच्चों की ख़ुशियों के खातिर,
बाप को मरना पड़ा है।
इश्क़ के सीने पे अब भी,
हुस्न का जूता रखा है।
मुल्क में पैसा तो है पर,
हिर्स का ताला लगा है। ( हिर्स-- लालच)
ज़ुल्म के दरिया से दानी,
दीन का साहिल बड़ा है।
ग़म प्रतिक्षा कर रहा है।
सूर्ख हैं फूलों के चेहरे,
रंग काटों का हरा है।
रात की बाहों मेंअब तक,
दिन का सूरज सो रहा है।
जीतना है झूठ को गर,
सच से रिश्ता क्यूं रखा है।
इश्क़ के जंगल में फिर इक,
दिल का राही फंस चुका है।
बन्दगी उनकी हवस की,
सब्र क्यूं मेरा ख़ुदा है।
जब सियासत बहरों की ,क्यूं
तोपों का माथा चढा है।
बच्चों की ख़ुशियों के खातिर,
बाप को मरना पड़ा है।
इश्क़ के सीने पे अब भी,
हुस्न का जूता रखा है।
मुल्क में पैसा तो है पर,
हिर्स का ताला लगा है। ( हिर्स-- लालच)
ज़ुल्म के दरिया से दानी,
दीन का साहिल बड़ा है।
शुक्रवार, 24 जून 2011
नीम कश आंखें
मेरी तेरी जब से कुछ पहचान है,
मुश्किलों में तब से मेरी जान है।
प्यार का इज़हार करना चाहूं पर,
डर का चाबुक सांसों का दरबान है।
इश्क़ में दरवेशी का कासा धरे,
बेसबब चलने का वरदान है।
जब से तेरै ज़ुल्फ़ों की खम देखी है,
तब से सांसत मे मेरा ईमान है।
मत झुकाओ नीमकश आखों को और,
और कुछ दिन जीने का अरमान है।
ज़िन्दगी भर ईद की ईदी तुझे,
मेरे हक़ में उम्र भर रमजान है।
सब्र की पगडदियां मेरे लिये,
तू हवस के खेल की मैदान है।
मेरे दिल के कमरे अक्सर रोते हैं,
तू वफ़ा की छत से क्यूं अन्जान है।
तेरे बिन जीना सज़ा से कम नहीं,
मरना भी दानी कहां आसान है।
मुश्किलों में तब से मेरी जान है।
प्यार का इज़हार करना चाहूं पर,
डर का चाबुक सांसों का दरबान है।
इश्क़ में दरवेशी का कासा धरे,
बेसबब चलने का वरदान है।
जब से तेरै ज़ुल्फ़ों की खम देखी है,
तब से सांसत मे मेरा ईमान है।
मत झुकाओ नीमकश आखों को और,
और कुछ दिन जीने का अरमान है।
ज़िन्दगी भर ईद की ईदी तुझे,
मेरे हक़ में उम्र भर रमजान है।
सब्र की पगडदियां मेरे लिये,
तू हवस के खेल की मैदान है।
मेरे दिल के कमरे अक्सर रोते हैं,
तू वफ़ा की छत से क्यूं अन्जान है।
तेरे बिन जीना सज़ा से कम नहीं,
मरना भी दानी कहां आसान है।
शुक्रवार, 17 जून 2011
गम का दरिया
गम का दरिया छलकने को तैयार है,
साहिले हुस्न का ज़ुल्म स्वीकार है।
तेरे वादों का कोई भरोसा नहीं,
झूठ की गलियों में तेरा घरबार है।
चल पड़ी है कश्ती तूफ़ानों के बांहों में,
ज़ुल्मी महबूब, सदियों से उस पार है।
शहरों का रंग चढने लगा गांव में,
हर गली में सियासत का व्यौपार है।
पैसों का हुक्म चलता है अब सांसों पर,
आदमी का कहां कोई किरदार है।
जब से ली है ज़मानत चरागों की,तब
से अदालत हवाओं की मुरदार है।
बस मिटा दो लकीरे वतन को सनम,
इश्क़ को सरहदों से कहां प्यार है।
मन के आंगन में गुल ना खिले वस्ल के,
हुस्न के जूड़े में हिज्र का ख़ार है।
ज़ुल्फ़ों को यूं न हमदम बिखेरा करो,
दानी के गांव का सूर्य बीमार है।
साहिले हुस्न का ज़ुल्म स्वीकार है।
तेरे वादों का कोई भरोसा नहीं,
झूठ की गलियों में तेरा घरबार है।
चल पड़ी है कश्ती तूफ़ानों के बांहों में,
ज़ुल्मी महबूब, सदियों से उस पार है।
शहरों का रंग चढने लगा गांव में,
हर गली में सियासत का व्यौपार है।
पैसों का हुक्म चलता है अब सांसों पर,
आदमी का कहां कोई किरदार है।
जब से ली है ज़मानत चरागों की,तब
से अदालत हवाओं की मुरदार है।
बस मिटा दो लकीरे वतन को सनम,
इश्क़ को सरहदों से कहां प्यार है।
मन के आंगन में गुल ना खिले वस्ल के,
हुस्न के जूड़े में हिज्र का ख़ार है।
ज़ुल्फ़ों को यूं न हमदम बिखेरा करो,
दानी के गांव का सूर्य बीमार है।
शनिवार, 11 जून 2011
दोस्ती मुश्किलों से
हो गई है दोस्ती मुश्किलों से,
बढ रही हैं दूरियां मन्ज़िलों से।
तेरे दर पे मरने आया हूं हमदम,
वार तो कर आंखों की खिड़कियों से।
बीबी के आगे नहीं चलती कुछ, गो
सरहदों पे लड़ चुका सैकड़ों से।
सोते सोते जाग जाता हूं अक्सर,
लगता है डर ख़्वाबों की वादियों से।
इश्क़ की रातें चरागों सी गुमसुम,
हुस्न का टाकां भिड़ा आंधियों से।
दिल के गुल को मंदिरों से है नफ़रत,
वो लिपटना चाहे तेरी लटों से।
दिल के छत पर तेरे वादों का तूफ़ां,
जो भड़कता हिज्र के बादलों से।
गर सियासत के बियाबां में जाओ,
बच के रहना जंगली भेड़ियों से।
जीतना है गर समन्दर को दानी,
फ़ेंक दो पतवारों को कश्तियों से।
बढ रही हैं दूरियां मन्ज़िलों से।
तेरे दर पे मरने आया हूं हमदम,
वार तो कर आंखों की खिड़कियों से।
बीबी के आगे नहीं चलती कुछ, गो
सरहदों पे लड़ चुका सैकड़ों से।
सोते सोते जाग जाता हूं अक्सर,
लगता है डर ख़्वाबों की वादियों से।
इश्क़ की रातें चरागों सी गुमसुम,
हुस्न का टाकां भिड़ा आंधियों से।
दिल के गुल को मंदिरों से है नफ़रत,
वो लिपटना चाहे तेरी लटों से।
दिल के छत पर तेरे वादों का तूफ़ां,
जो भड़कता हिज्र के बादलों से।
गर सियासत के बियाबां में जाओ,
बच के रहना जंगली भेड़ियों से।
जीतना है गर समन्दर को दानी,
फ़ेंक दो पतवारों को कश्तियों से।
शुक्रवार, 3 जून 2011
तेरी जुदाई का मातम
तेरी जुदाई का ऐसा मातम रहा,
ता-ज़िन्दगी दूर मुझसे हर गम रहा।
मंज़िल मेरी तेरी ज़ुल्फ़ों के गांव में,
दिल के सफ़र में बहुत पेचो-ख़म रहा।( पेचो_ख़म- उलझन)
इक धूप का टुकड़ा था मेरी जेब में,
पर वो भी नाराज़ मुझसे हरदम रहा।
सांसे गुज़र तो रही हैं बिन तेरे भी,
पर जीने का हौसला हमदम कम रहा।
ईमां की खेती करें तो कैसे करें,
बाज़ारे दुनिया में सच भी बरहम रहा। (बरहम- अप्रसन्न)
दिल की गली को दुआ तेरे अब्र की,
ता उम्र ज़ुल्मो-सितम का मौसम रहा।
नेक़ी की पगड़ी गो ढीली ढीली रही,
मीनार छूता बदी का परचम रहा।( परचम- झंडा)
भौतिकता के अर्श में हम ऐसे फंसे, ( अर्श- आकाश)
सदियां गई आदमी पर ,आदम रहा।
बुलबुल-ए-दिल, हुस्न के बगिया से कहे
सैयाद से रिश्ता दानी कायम रहा
ता-ज़िन्दगी दूर मुझसे हर गम रहा।
मंज़िल मेरी तेरी ज़ुल्फ़ों के गांव में,
दिल के सफ़र में बहुत पेचो-ख़म रहा।( पेचो_ख़म- उलझन)
इक धूप का टुकड़ा था मेरी जेब में,
पर वो भी नाराज़ मुझसे हरदम रहा।
सांसे गुज़र तो रही हैं बिन तेरे भी,
पर जीने का हौसला हमदम कम रहा।
ईमां की खेती करें तो कैसे करें,
बाज़ारे दुनिया में सच भी बरहम रहा। (बरहम- अप्रसन्न)
दिल की गली को दुआ तेरे अब्र की,
ता उम्र ज़ुल्मो-सितम का मौसम रहा।
नेक़ी की पगड़ी गो ढीली ढीली रही,
मीनार छूता बदी का परचम रहा।( परचम- झंडा)
भौतिकता के अर्श में हम ऐसे फंसे, ( अर्श- आकाश)
सदियां गई आदमी पर ,आदम रहा।
बुलबुल-ए-दिल, हुस्न के बगिया से कहे
सैयाद से रिश्ता दानी कायम रहा
सदस्यता लें
संदेश (Atom)


